
उत्तराखंड राज्य में स्थित देहरादून के अंतर्गत भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्य धारा में 21 कैडेट ग्रेजुएट होकर शामिल हो गए हैं। बता दें कि अकादमी में आर्मी कैडेट कॉलेज के कैडेट शामिल हुए हैं।
शनिवार को अकादमी के चेटवुड सभागार में आयोजित एसीसी के 122वें दीक्षा समारोह में इन कैडेट को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री प्रदान की गई। अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा द्वारा कैडेट्स को दीक्षित किया गया और अब आईएमए में एक साल का प्रशिक्षण लेकर यह कैडेट बतौर सेना में अधिकारी के पद पर शामिल होंगे। उपाधि पाने वालों में 12 कैडेट विज्ञान और 9 कैडेट कला वर्ग के हैं और कमांडेड ने अफसर बनने की राहों पर अग्रसर इन कैडेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि एसीसी ने देश को बड़ी संख्या में जांबाज अफसर दिए हैं। वही एसीसी के कई कैडेट सेवा के उच्च पदों पर भी आसीन हुए हैं। एसीसी के कई कैडेट जिन्होंने उपाधि पाई है उनकी जिंदगी का यह एक अहम पड़ाव है और देश की आन ,बान व शान बनाए रखने की जिम्मेदारी भी अब उनके हाथों में होंगी। बता दे कि मध्य प्रदेश के राहुल को गोल्ड तथा पंजाब के करमपाल सिंह को सिल्वर मेडल दिया गया।

