![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद परिवहन विभाग ने हाइवे पर हादसे रोकने के लिए 20 सूत्रीय मास्टर प्लान तैयार किया है| जिसके तहत नियम तोड़ने वालों पर न सिर्फ कार्रवाई होगी बल्कि उनकी काउंसलिंग भी कराई जाएगी साथ ही और बिंदु भी इसमें शामिल है|
बताते चलें कि दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नारसन के पास भारतीय क्रिकेटर टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की लग्जरी कार हादसे का शिकार हो गई| पंत हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे| जिसके बाद सड़क सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच परिवहन निगम के अफसरों ने 20 सूत्री मास्टर प्लान तैयार किया है ताकि वर्ष 2023 में सड़क हादसे कम कर जिंदगियां बचाई जा सके|
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 5 साल में उत्तराखंड में 7 हजार से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं| जिनमें 5040 लोगों की जान गई है|
इन नियमों में नए सिरे से ब्लैक स्टॉप चिन्हित किए जाएंगे| रोड सेफ्टी ऑडिट होगा| सुधारे गए ब्लैक स्पॉट दुर्घटनाओं के आंकड़ों के आधार पर लिस्ट से हटेंगे| अन्य दुर्घटना संबंधी स्थलों का चिन्हीकरण कर उनका सुधार कराया जाएगा| पर्वतीय मार्गों पर सर्वे कर सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर और पैराफिट लगाए जाएंगे| ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड पर रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी| हाईवे पर रंबल स्ट्रिप लगाकर स्पीड रडार गन कैमरों से वाहनों की गति की निगरानी होगी| हवाई पर वाहनों की गति का निर्धारण होगा, बिना हेलमेट बिना, सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के साथ उनकी काउंसलिंग की जाएगी| दुर्घटना कारणों से चालान होने पर वाहन स्वामियों की काउंसलिंग कराई जाएगी| स्कूल कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा आदि शामिल है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)