Uttarakhand- होली खेलने के बाद नहाने गए गढ़वाल विश्वविद्यालय के 2 छात्रों की नदी में डूबकर मौत

श्रीनगर गढ़वाल। आज दिनांक 18 मार्च 2022 को शुक्रवार के दिन दोपहर लगभग 12:00 बजे होली खेलने के बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय के 2 छात्र अलकनंदा नदी में नहाते समय डूब गए। तथा इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक छात्र का शव बरामद किया और दूसरे की तलाश अभी भी जारी है यह दोनों ही राजस्थान के रहने वाले थे और यहां श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे। तथा होली खेलने के बाद कैंपस के तीन छात्र पुराना झूला पुल के पास अलकनंदा नदी में नहाने के लिए उतरे मगर इन 3 छात्रों में से दो का पैर नदी में फिसल गया नदी का बहाव बहुत ज्यादा होने के कारण यह दोनों नदी में डूब गए। डूबने वालों में 21 वर्षीय हरिओम पुत्र ओमप्रकाश मूल निवासी भरतपुर राजस्थान तथा 19 वर्षीय अंकित पुत्र बिजाराम मूल निवासी झारसर छोड़ा थाना तारानगर चुरु राजस्थान शामिल थे। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अभी तक अंकित का शव बरामद हो चुका है और हरिओम की तलाश जारी है।