
सुसाइड नोट लिखकर एक 19 साल की युवती फांसी पर लटक गई| सुसाइड नोट में लिखा था मम्मी-पापा मुझे माफ कर दो, मैं थक चुकी हूं….. अब जीना नहीं चाहती | फांसी के फंदे पर लटकी बेटी को देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया| परिजनों के पहुंचने तक युवती की मौत हो चुकी थी| मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच की जा रहे हैं|
कहां जा रहा है कि घर की जिम्मेदारियां से परेशान होकर आत्महत्या का कदम उठाया|
यह मामला क्लेंमेंटटाउन थाना क्षेत्र का है| जहां 19 वर्षीय संजना शर्मा अपने भाई के साथ घर पर थी| जब संजना के पापा सुनील शर्मा ने संजना को फोन किया तो उसने नहीं उठाया| वह घर आए तो उस वक्त कमरे का दरवाजा बंद था| खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए| संजना चुन्नी के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी| दरवाजा तोड़कर संजना को उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
पुलिस के मुताबिक, घर पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है| इसमें उसने माता-पिता से माफी मांगी है| कहां जा रहा है कि युवती कंपनी में काम करती थी| एक दिन पहले उसका भाई से कुछ विवाद हुआ| इसके बाद उसने रात में खाना भी नहीं खाया| हालांकि आत्महत्या का असल कारण क्या है, इसकी जांच चल रही है|

