
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में टनल हादसे के दौरान फंसे मजदूरों को निकालने के लिए 18 मीटर की सुरंग तैयार हो चुकी है।
बता दें कि बीते 5 दिनों से 40 श्रमिक भूस्खलन के बाद फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए निकासी सुरंग बनाने का काम गुरुवार से शुरू हो गया है। ड्रिलिंग मशीनों के जरिए सुरंग खोदी जा रही है और ड्रिलिंग मशीन से देर रात तक 900 मिली मीटर व्यास के 6 मीटर लंबे तीन पाइप बिछा दिए गए और अब तक 18 मीटर निकासी सुरंग भी तैयार हो गई है इसके बाद मशीनों को 42 मीटर ड्रिलिंग कर सात पाइप और बिछाने हैं तथा इस काम में 30 से 35 घंटे का समय लग सकता है इस कार्य के पूर्ण होने के बाद ही श्रमिकों को बाहर निकाला जा सकता है। बता दे कि श्रमिकों को निकालने के लिए भूस्खलन क्षेत्र में मलबे के बीच कुल 60 मीटर लंबी निकासी सुरंग बनेगी। इस हादसे का निरीक्षण करने के लिए बीते गुरुवार को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बचाव कार्य का निरीक्षण किया तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार बचाव कार्य की निगरानी करते हुए अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं।

