Uttarakhand -: 17 शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी पुरस्कार, सम्मान राशि बढ़ाने की घोषणा

देहरादून राजभवन में बीते दिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया| इसमें प्रारंभिक शिक्षा के 10, माध्यमिक के 6 और प्रशिक्षण संस्थान के एक शिक्षक को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पुरस्कृत किया| इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत भी मौजूद रहे|


वहीं, सीएम धामी ने पुरस्कार की धनराशि बढ़ाने की भी घोषणा की| कहां की शैलेश मटियानी पुरस्कार की धनराशि को 10,000 से बढ़कर 21,000 किया गया है|
बता दें, शिक्षा विभाग की ओर से शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2022 की घोषणा इस साल फरवरी में की गई थी, लेकिन इन पुरस्कारों के लिए चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था| शिक्षक दिवस पर राजपुर में आयोजित समारोह में इन शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया|
इस दौरान प्रारंभिक शिक्षा में पौड़ी जिले से आशा बुडाकोटी, उत्तरकाशी से संजय कुमार कुकसाल, देहरादून से उषा गौड़, हरिद्वार से संजय कुमार, टिहरी से उत्तम सिंह राणा, चंपावत से रवीश चंद्र पंचौली, बागेश्वर से सुरेश चंद्र सती, पिथौरागढ़ से गंगा आर्य एवं नैनीताल से डॉ. आशा बिष्ट को सम्मानित किया गया|
माध्यमिक शिक्षा में उत्तरकाशी से लोकेंद्र पाल सिंह, देहरादून से संजय कुमार, पिथौरागढ़ से दमयंती चंद, बागेश्वर से त्रिभुवन चंद, अल्मोड़ा से डॉ. प्रभाकर जोशी, उधम सिंह नगर से निर्मल कुमार को पुरस्कृत किया गया|