Uttarakhand:- गढ़वाल विश्वविद्यालय का संपन्न हुआ 12 वाँ दीक्षांत समारोह……177 दीक्षार्थियों ने ली उपाधि

उत्तराखंड राज्य में गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12 वा दीक्षांत समारोह संपन्न हो गया है आज मंगलवार को दीक्षांत समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉक्टर योगेंद्र नारायण की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित करते हुए शुभारंभ किया। दीक्षांत समारोह में शिक्षा सत्र 2022- 24 और 2023 – 25 के कुल 6806 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए 649 छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 472 स्नातकोत्तर और 177 पीएचडी के छात्र शामिल रहे और इस दौरान 79 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित भी किया गया। इस दौरान कुलाधिपति डॉ.योगेंद्र नारायण ने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए अतीत की प्रज्ञा का अन्वेषण करना आवश्यक है तथा वह वर्तमान के आधुनिक एवं पारंपरिक ज्ञान के आधार पर नवाचार तथा विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहे व स्वयं को भविष्य के नए आयामों के लिए तैयार करें।

Leave a Reply