Uttarakhand- अमरनाथ यात्रा के दौरान फंसे हुए 12 यात्रियों को निकाला सुरक्षित… सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

देहरादून। वर्तमान समय में लगातार हो रही बारिश के कारण अमरनाथ के पास बादल फटने की घटना ने सभी को चिंता में डाल दिया है क्योंकि वहां पर हजारों की संख्या में यात्री फंसे हुए हैं जिसमें से कई यात्री उत्तराखंड के भी हैं बीते शनिवार को सेना की मदद से उत्तराखंड के 12 यात्रियों को पंचतरणी से एअरलिफ्ट कर श्रीनगर आर्मी बेस कैंप में सुरक्षित पहुंचाया गया है इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट के जरिए दी। अमरनाथ के हालातों पर उत्तराखंड सरकार लगातार नजर बनाए हुए हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस संबंध में निरंतर जानकारी ले रहे हैं।साथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि अमरनाथ में यात्रा के दौरान फंसे यात्रियों को हर संभव मदद दी जाएगी इसके लिए उनकी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर वार्ता भी हुई है और उन्होंने प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाने का आग्रह किया है।