Uttarakhand:- प्रदेश में 100 साइबर कमांडो को सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए किया गया तैनात…… डिलीट कराए गए हजारों संदिग्ध मैसेज

उत्तराखंड राज्य में चुनाव को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए प्रदेश में 100 साइबर कमांडो को तैनात किया गया है।बता दे कि अब तक हजारों संदिग्ध मैसेज डिलीट कराए जा चुके हैं और पुलिस मुख्यालय में भी इस टीम के प्रतिदिन कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

पुलिस की पहली नजर आम चुनाव में सोशल मीडिया पर है और इसके लिए 100 साइबर कमांडो 24 घंटे स्पेशल मीडिया पर नजर रख रहे हैं। अब तक हजारों ऐसे मैसेज और फाइल डिलीट कर दिए गए हैं जो कि आगामी चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं तथा सैकड़ो सोशल मीडिया अकाउंट की जांच भी की जा रही है। जांच के बाद इन अकाउंट को ब्लॉक करने के साथ संबंधित के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है। बीते एक दशक से हर चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रहती हैं और राजनीतिक पार्टिया उनके समर्थन के लिए सोशल मीडिया का काफी इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में बहुत से मैसेज होते हैं जो कि चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं इसलिए टीम द्वारा सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।