
उत्तराखंड राज्य में अतिक्रमण को लेकर सरकार सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद राज्य के जंगलों में अवैध मस्जिदों और मजारों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि उत्तराखंड राज्य में कई मजारे खड़ी हो जाती है। मगर फिर भी यहां पर वन विभाग के अधिकारी अंजान बने रहते हैं। बाघ, हाथी, गुलदार, पक्षी और दुर्लभ वनस्पतियों के जंगल को बचाने की सुध तब आई जब राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद वन विभाग के अधिकारी अतिक्रमणकारियों के पीछे अब दौड़ते नजर आ रहे हैं और इसी कड़ी में तराई पूर्वी डिवीजन की 2 रेंज से करीब 10 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई गई है और एक जगह मजार भी तोड़ी गई हैं वही मजार के पास बैठने के लिए एक बड़ा शेल्टर भी बना था। वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण के मामले वर्षों से चल रहे हैं लेकिन अब जाकर इसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। 8 अप्रैल को कालाढूंगी में आयोजित रैली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कहा गया था कि किसी भी हाल में प्रदेश में अवैध कब्जा नहीं होने देंगे उसके बाद अतिक्रमण के खिलाफ अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए तब जाकर अधिकारी अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही कर रहे हैं।
