उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में सरकार एक बड़ी सौगात देने जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना’ लांच की जाएगी। यह योजना 4 नवंबर 2022 को इगास पर्व पर लांच होगी जिसमें वर्ष 2025 तक सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जी हां मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा साल 2025 तक सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सरकार उन्हें ऋण, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध कराएगी। यह जानकारी ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दी गई। इस बैठक के दौरान जोशी द्वारा अधिकारियों को ग्राम्य विकास से जुड़े विभिन्न योजनाओं का समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा उन्होंने कहा कि स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य के अंतर्गत विभिन्न जिलों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। समूह से राज्य की 3.67 लाख महिलाएं जुड़ी हुई है। बता दें कि सरकार द्वारा राज्य में इस बीच महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत इन महिलाओं को रोजगार और प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Recent Posts
- Uttarakhand:- राज्य में आज शपथ लेंगे नवनिर्वाचित मेयर एवं पार्षद
- Uttarakhand :- राष्ट्रीय खेलों में राज्य ने दर्ज किया नया इतिहास….. जीते पांच स्वर्ण पदक
- गरुड़ – यूथ क्लब सर्कल आफ होप के 12 सदस्यीय दल ने बैजनाथ लेक में चलाया स्वच्छता अभियान
- बागेश्वर – सभी विभाग आपसी सामंजस्य स्थापित कर बागेश्वर एवं गरुड़ महायोजना को दें अन्तिम रुप – डीएम
- बागेश्वर – जिलाधिकारी ने जिला योजना,राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा