
उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में पुलिस द्वारा घर में सेंध लगाकर जेवर चुराने और अन्य सामान चुराने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि आरोपित व्यक्ति पर एक और अन्य घर से सामान चोरी करने का आरोप भी लगा हुआ है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है तथा उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि आरोपित ने 15 अगस्त को कोतवाली ऋषिकेश में संजीव बलयान पुत्र मेहर सिंह निवासी बसंत कॉलोनी श्यामपुर के घर से नगदी, मोबाइल फोन और जेवरात चोरी किए थे इस बात की जानकारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी द्वारा दी गई है। इसके अलावा 3 अक्टूबर को कोतवाली में एस नारायण निवासी गली नंबर 10 देवेंद्र बिहार गुमानीवाला ऋषिकेश ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनके गुमानीवाला स्थित घर में चोरी का प्रयास किया गया है।
इस चोरी के मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने दो अलग-अलग टीमों का गठन किया और पुलिस द्वारा इस मामले में सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए एवं आसपास के क्षेत्रों से सूचनाएं एकत्रित की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इन सभी घटनाओं को एक ही व्यक्ति सूरज कुमार वर्मा ने अंजाम दिया है। जिसके बाद आज दिनांक 7 अक्टूबर 2022 को शुक्रवार के दिन पुलिस ने सूरज कुमार वर्मा को चोरी किए गए माल समेत चार धाम यात्रा बस अड्डा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि उसने चोरी की गई ज्वेलरी में से कुछ ज्वेलरी कोलकाता में बेच दी और पैसे खुद ही खर्च कर दिए।

