Urtarakhand:- अपना पहला कार्य पूरा करने के बाद चंद्रमा में स्लीप मोड पर गया रोवर……. पढ़े पूरे खबर

चंद्रयान-3 की सफलता ने विश्व में एक अलग ही इतिहास रच दिया है। बता दे कि इसरो ने चंद्रयान-3 से जुड़ी एक अन्य अहम जानकारी दी है। बीते शनिवार की रात को चांद की सतह पर रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है और वह स्लीप मोड पर चला गया है। इसरो के अनुसार प्रज्ञान रोवर को सुरक्षित ढंग से पार्क कर दिया गया है और एपीएक्सएस और एलआईबीएस पेलोड भी अब बंद है ।इन्हीं पेलोड से लैंडर के माध्यम से चांद की सतह से जानकारी इकट्ठा कर उसे धरती तक भेजी जाती है और रोवर की बैटरी भी पूरी तरह चार्ज है तथा 22 सितंबर को चांद पर सूर्योदय होने के बाद रोवर अपना कार्य फिर शुरू कर देगा।

फिलहाल रोवर स्लीप मोड में चला गया है और अब चांद पर 22 सितंबर को सूर्योदय के बाद अपना कार्य शुरू करेगा और सोलर पैनल को इसका इंतजार रहेगा तथा इसरो ने उम्मीद जताई है कि अगले असाइनमेंट में के लिए रोवर सफलतापूर्वक स्लीप मोड से बाहर आएगा तथा अपने अगले टास्क को पूरा करेगा।