UPSC CSE Result 2022 -: सिविल सेवा में शीर्ष 4 स्थानों पर बेटियों का कब्जा, रचा इतिहास

बीते दिवस संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है| इस परीक्षा में इशिता किशोर ने प्रथम रैंक हासिल की है, दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया, तीसरे में उमा हरी एन और चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा रहीं| लड़कियों ने इस बार परीक्षा में दबदबा कायम किया है|


शीर्ष चार स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा किया है|
ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर देशभर में अव्वल रही|
बताते चलें यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं| जिसमें से 345 कैंडीडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263, एससी से 155 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल है| जिसमें से आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि 178 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची भी तैयार की गई है|
इस बार शीर्ष 10 में से छह स्थानों पर बेटियों ने कब्जा किया है| ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर देशभर में अव्वल आई| बिहार के बक्सर की गरिमा लोहिया दूसरे, तेलंगाना की उमा हरित एन तीसरे और प्रयागराज की स्मृति मिश्रा चौथे स्थान पर रहीं| 5 वां स्थान असम के मयूर हजारिका ने प्राप्त किया|
यह लगातार दूसरा वर्ष है जब सिविल सेवा में शीर्ष 3 स्थानों पर बेटियों का कब्जा रहा|
शीर्ष 4 में 3 टॉपर दिल्ली विश्वविद्यालय की है| इशिता दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अर्थशास्त्र ऑनर्स हैं| इशिता ने अपने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीतिक विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है|
वहीं गरिमा ने वाणिज्य और लेखा, उमा ने एंथ्रोपोलॉजी और स्मृति ने जूलॉजी वैकल्पिक विषय से परीक्षा उत्तीर्ण की है|