यूपीएससी 2022 प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित….. ऐसे करें चेक

नई दिल्ली। देश में 2022 के यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट को upsc.gov.in पर घोषित कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा इस आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के नतीजे रिलीज कर दिए गए हैं तथा वर्तमान में जिन उम्मीदवारों ने भी सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा दोनों की प्रीलिम्स परीक्षाएं दी हैं वह इस अधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख सकते हैं।