![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
आज उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण पर मतदान होना निश्चित हुआ है| उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 15 सीटों पर मतदान होने के लिए सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई है| मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा|
पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाता 623 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे| इस पहले चरण में योगी सरकार के 9 मंत्रियों समेत कई दिक्कत नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है|
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहां है कि मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिले में मतदान होगा| मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है| सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं| कोविड-19 संक्रमण को देखकर मतदाता के लिए मध्य स्थलों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर और ग्लब्ज, फेस माक्स, फेस शिल्ड , पीपीई किट, साबुन और पानी की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है | मतदान केंद्रों पर पूरी तरीके से कोविड-19 का गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)