बेरोजगारी :- वन आरक्षी भर्ती में 894 पदों के लिए दो लाख से ज्यादा आवेदन, 22 जनवरी को आयोजित होगी लिखित परीक्षा

देहरादून| उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन आरक्षी भर्ती में सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं| 894 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में 2 लाख से अधिक आवेदन हुए हैं| अब आयोग 22 जनवरी को परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ है|


21 अक्टूबर को समूह ग के तहत आयोग ने वन आरक्षी भर्ती निकाली थी| इस पद के लिए अब तक के सर्वाधिक आवेदन आए हैं|
बता दें कि इससे पहले 18 दिसंबर को हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 1,30,426 आवेदक शामिल हुए थे तो 8 जनवरी को हुई पटवारी/लेखपाल भर्ती में 1,140,71 अभ्यर्थी शामिल हुए| अब 22 जनवरी को होने वाली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 2.10 लाख उम्मीदवार है|
सचिव जीएस रावत के अनुसार भर्ती के लिए अब तक के सर्वाधिक 600 से ऊपर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं| इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 12 जनवरी से वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे|