अल्मोड़ा| उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी उपसचिव व कराटे कोच यशपाल भट्ट ने यह बताया है कि खेल महाकुंभ 2023 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में हो रहा है जिसमें नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के छात्र व छात्रायें राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बालक वर्ग अंडर – 14, 17 व 21 दिनांक – 14 व 15 जनवरी 2023 तथा बालिका वर्ग अंडर – 14, 17 व 21 दिनांक – 17 व 18 जनवरी 2023 को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में प्रतिभाग करेंगे।
बालक वर्ग :- (अंडर 14)- प्रखर सिजवाली (40-45भार), मोबिन (45-50भार), गौरव जीना (50-55भार), कुनाल रावत (60भार), (अंडर 21) – अमन प्रसाद (-66भार)
बालिका वर्ग :- (अंडर 14)- गरिमा पाण्डे (32-36भार), कनिका सिजवाली (36-40भार), नवमी मेर (40-44भार), प्राची रावत (52-57भार),
(अंडर-17)- प्रियंका जोशी (44-48भार)
(अंडर-21)- प्राची आर्या (-48भार), रेखा बोरा (-52भार), गीता बोरा (-57भार)
इस उपलक्ष्य में युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, संदीप कुमार, टी0 एस0 गड़िया, कराटे व जूडो कोच यशपाल भट्ट, हरीश सिंह चौहान, राजेन्द्र जोशी, अशोक कुमार मनकोटी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी ने सभी छात्र व छात्राओं को रवाना होने पर शुभकामनाएं प्रदान की।