
दुनिया परमाणु विनाश से केवल एक गलतफहमी, एक गलत गणना की दूरी पर है| 50 साल पुरानी परमाणु अप्रसार संधि की समीक्षा की लंबे समय से लंबित उच्च स्तरीय बैठक की शुरुआत करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यह चेतावनी दी है| उन्होंने यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया और एशिया के विवादों में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के खतरे का उदाहरण दिया| एंटोनियो गुटेरेस ने कांफ्रेंस में पहुंचे मंत्रियों, अधिकारियों और राजनीतिज्ञों से कहा, संधि के 1 महीने चलने वाली समीक्षा बैठक हमारी सामूहिक शांति, सुरक्षा और शीत युद्ध के बाद परमाणु खतरे के नई ऊंचाई पर पहुंचाने के मद्देनजर नाजुक समय पर हो रही है| इस बैठक के द्वारा बर्बादी टालने के उपाय सुनिश्चित होंगे| और परमाणु मुक्त विश्व के निर्माण की दिशा भी मिलेगी|
चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक हत्यायार नई ऊंचाई पर है| दुनिया भर के शास्त्रागारों में 13 हजार से ज्यादा परमाणु हथियार है| सुरक्षा के झूठे एहसास के लिए कई देश सैकड़ों करोड़ डॉलर खर्च कर तबाही के हत्यायार जुटा रहे है| उन्होंने कहा आज परमाणु प्रसार रोकने के उपाय कमजोर हो रहे हैं| मध्य पूर्व से लेकर कोरिया प्रायद्वीप रूस के यूक्रेन पर आक्रमण तक परमाणु खतरे के बढ़ने के उदाहरण है|
उन्होंने कांफ्रेंस के भागीदारों से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के 77 साल पुराने नियम तत्काल लागू करने , उनकी पुष्टि करने, अस्त्र कम करने की दिशा में अथक प्रयास करके दुनिया में तनाव कम करने का प्रयास और परमाणु तकनीकी के शांतिपूर्ण इस्तेमाल को बढ़ावा देने का आवाहन किया है|
