UKSSSC paper Leak -: मामले में ईडी (ED) ने शुरू की पड़ताल

देहरादून| पेपर लीक मामले में ईडी ने भी दस्तक दे दी है और आरोपियों की संपत्ति के बारे में ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है| कहा जा रहा है कि, ED इस मामले में जल्द एफआईआर दर्ज कर सकती है|


बताते चलें कि, पिछले महीने मामले में हाकम सिंह रावत और चंदन मनराल की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने ईडी को पत्र लिख इनकी संपत्तियों के बारे में बताया था| साथ ही समय-समय पर एसटीएफ की ओर से लगातार पत्र भेजे गए| जिसके मद्देनजर अब ईडी भी सक्रिय हो गई और पुलिस से आरोपियों के संपत्तियों के बारे में ब्यौरा मांगा है ताकि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सके| इसके तहत आरोपियों की करोड़ों रुपए की संपत्ति को अटैच किया जा सकता है|
दूसरी ओर, एसटीएफ ने भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की थी| इस कानून के तहत प्रॉपर्टी को जब्त भी किया जा सकता है| फिलहाल एसटीएफ अपने स्तर से भी पड़ताल कर रही है| 3 दिनों से हाकम सिंह रावत और चंदन मनराल की संपत्तियों का विवरण जुटाया जा रहा है|