यूकेएसएसएससी ने ‘ समूह ग’ की 370 पदों पर निकाली भर्तियां…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ग की 370 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। बता दे कि भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। आवेदन 25 फरवरी से 16 मार्च के बीच होगा।

समूह ग के अंतर्गत आयोग ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अनुदेशक संवर्ग के 370 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है जिसके लिए 25 फरवरी से 16 मार्च के बीच ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत के अनुसार परीक्षा के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच है और इस भर्ती से अनुदेशक विद्युत कार्य के 75, अनुदेशक फिटर के 70, अनुदेशक इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स के 40, वेल्डर के 28, इंम्पलाइबिलिटी स्किल के 24, कला गणित के 18, ड्राफ्टमैन सिविल के 13, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी के 13, मशीनिस्ट के 13, स्विंग टेक्नोलॉजी के 13, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 10 पद निकाले गए हैं।