
उत्तराखंड राज्य में यूकेएसएसएससी परीक्षा पेपर लीक करने के आरोप में एसटीएफ द्वारा कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि दिसंबर 2021 में हुई इस परीक्षा में बहुत बड़ी अनियमितता पाई गई थी। जिसके चलते इससे संबंधित कई आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। मगर इस मामले में 4 आरोपितों को जमानत मिल चुकी है। हालांकि अभी तक जिन पर गैंगस्टर लगाई गई हैं उनमें से किसी को भी जमानत नहीं मिल पाई है। लेकिन पंतनगर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी समेत चार आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।
परीक्षा लीक करने के मामले में एसटीएफ द्वारा 41 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था और वहीं दूसरी तरफ बीते 7 अक्टूबर 2022 को शुक्रवार के दिन अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ आशुतोष कुमार मिश्र की अदालत से पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी, तुषार चौहान, भावेश जगूड़ी और अंकित रमोला को जमानत मिल चुकी है। बता दें कि जमानत के लिए कोर्ट में 2 दिन तक काफी बहस भी चली जिसके बाद इन्हें जमानत दे दी गई। इस मामले को लेकर बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा दलील दी गई कि दिनेश चंद्र जोशी के पास से किसी भी प्रकार की धनराशि की रिकवरी नहीं की गई है। यूकेएसएसएससी परीक्षा लीक करने के मामले में एसटीएफ ने आरोपितों पर गैंगस्टर भी लगाई है और उनमें से किसी को भी जमानत मिलना काफी मुश्किल है।

