ऋषिकेश से संचालित होगी उज्जैन और इंदौर एक्सप्रेस….. जानिए शेड्यूल

उत्तराखंड राज्य की योग नगरी ऋषिकेश से उज्जैन और इंदौर एक्सप्रेस अब 2024 से ऋषिकेश टर्मिनल से चलने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि लंबी दूरी की यह रेल सेवाएं देहरादून की जगह ऋषिकेश से संचालित होगी। रेलवे ने दोनों ट्रेनों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है और यह दोनों सप्ताह में दो-दो दिन संचालित होते हैं। योग नगरी ऋषिकेश, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल योजना का पहला और महत्वपूर्ण स्टेशन है। योग नगरी ऋषिकेश टर्मिनल से 11 जुलाई 2021 से लंबी दूरी की रेलगाड़ियो का संचालन शुरू हुआ था जिसके बाद यहां लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन दोनों ट्रेनों के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह के अनुसार उज्जैन एक्सप्रेस 3 जनवरी से नए शेड्यूल के मुताबिक योग नगरी ऋषिकेश से लक्ष्मीबाई नगर के बीच संचालित होगी। यह लक्ष्मीबाई नगर से शाम 3:15 में चलकर 4 जनवरी को शाम 6:45 में योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। जबकि योग नगरी ऋषिकेश से यह सुबह 6:15 पर रानी लक्ष्मीबाई नगर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन सप्ताह में 2 दिन मंगलवार तथा बुधवार को संचालित होती है वहीं शुक्रवार और शनिवार को इंदौर एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा । 6 जनवरी से यह ट्रेन योग नगरी लक्ष्मीबाई नगर के बीच संचालित होगी यह ट्रेन सायं 3:25 में लक्ष्मीबाई नगर से चलकर अगले दिन सुबह 6:45 योग नगरी पहुंचेगी और योग नगरी से सुबह 6:45 पर लक्ष्मीबाई नगर के लिए रवाना होगी।