
यूपी। आज दिनांक 25 दिसंबर 2021 को शनिवार के दिन मुज्फरनगर पुलिस ने यह जानकारी दी है कि शहर में रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ कुछ दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दरअसल पीड़िता के परिवार की तरफ से पुलिस में कंप्लेंट दर्ज कराई गई थी कि बीते बृहस्पतिवार को उनकी बेटी ट्यूशन गई थी जहां पर दो लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया तथा उसके बाद छात्रा को दोषी साधपुर गांव के जंगल में ले गए जहां पर दो दोषी पहले से ही मौजूद थे। जिसके बाद दोषियों ने छात्रा के साथ जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया।
उस दिन जब देर तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस में खबर की तथा पुलिस और परिजन दोनों मिलकर छात्रा को ढूंढने लगे जिसके बाद जंगल में छात्रा बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने छात्रा को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया व परिजनों के द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा पुलिस का कहना है, कि वे इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

