
नए साल पर नैनीताल में उमड़ने वाली पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ट्रैफिक प्लान फाइनल कर दिया गया है| होटल में बुकिंग और पार्किंग उपलब्धता पर ही पर्यटक वाहनों को entry-point से बाहर के भीतर प्रवेश मिल पाएगा| अगर शहर से 8 किमी पहले एंट्री पॉइंट रूसी बाईपास और नारायण नगर में पार्किंग फुल हो गई तो पर्यटक वाहनों को काठगोदाम और कालाढूंगी में ही रोक दिया जाएगा| यहां से शटल बस और टैक्सी सेवा संचालित होंगी|
सीईओ संदीप नेगी ने कहा कि थर्टी फर्स्ट पर भी शहर में विशेष यातायात प्लान लागू रहेगा| हमारा पहला प्रयास पर्यटकों को होटल तक पहुंचाना रहेगा, और यदि शहर की पार्किंग स्थल फुल हुए तो उसके बाद पार्किंग वाले होटलों में बुकिंग करा चुके पर्यटकों को ही शहर के भीतर प्रवेश दिया जाएगा| रूसी बाईपास और नारायण नगर में वाहनों को पार्क करवाकर शटल सेवा से पर्यटक नैनीताल पहुंचेंगे| अगर रूसी बाईपास पर भी वाहनों का दबाव बढ़ा तो काठगोदाम और कालाढूंगी में ही पर्यटक वाहनों को खड़ा किया जाएगा| व्यवस्था देखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी|

