
देहरादून| एक तरफ जहां टमाटर के दाम बढ़ रहे हैं वही आम लोगों को राहत दिलाने के लिए शनिवार को निरंजनपुर स्थित सब्जी मंडी में चार दुकानों पर काउंटर लगाकर सस्ते दामों में टमाटर बेचे गई|
4 घंटे के लिए लगाए गए काउंटरों से कुल 11 क्विंटल टमाटर की बिक्री हुई| इन काउंटरों पर 50 से 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेचे गए|
बता दे बीते शनिवार को मंडी में सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक लोगों को सस्ते दामों में टमाटर उपलब्ध कराए गए|
मंडी निरीक्षक अजय डबराल के अनुसार, फरीद एंड कंपनी की दुकान से 8 क्विंटल, रविंद्र कुमार जग्गी और वर्मा एंड संस के काउंटर से 50-50 किलोग्राम और अवतार फ्रूट कंपनी के काउंटर में 2 क्विंटल टमाटर की बिक्री हुई|

