टमाटरो की कीमत में सुधार के आसार……. लेकिन जनता को रुलाएगा प्याज़….. पढ़ें पूरी खबर

वर्तमान में पूरे देश में टमाटरो की कीमत ने ना सिर्फ आम बल्कि हर प्रकार के लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं।टमाटर के दाम 200 के पार पहुंच चुके हैं और ऐसे में लोगों के खाने से टमाटर गायब नजर आ रहा है। लेकिन टमाटर की आवक में बढ़ोतरी से आम जनता को राहत मिलने के आसार हैं वहीं दूसरी तरफ प्याज के दामों में तेजी से बढ़ोतरी शुरु हो गई है क्योंकि बाजार में प्याज की आवक भी कम हो चुकी है। टमाटर बाजार में ₹100 प्रति किलो के हिसाब से बिकने लगा है। व्यापारियों के मुताबिक टमाटर की कीमतों में और कमी आने के आसार हैं क्योंकि बाजार में टमाटर की आवक में बढ़ोतरी शुरू हो चुकी है। रुड़की में प्रतिदिन 70 से 80 क्विंटल टमाटर मंडी में पहुंच रहा है और टमाटर की कीमतें भी धीरे- धीरे कम हो रही है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि अब प्याज के दामों में बढ़ोतरी हो सकती हैं क्योंकि बाजार में प्याज की आवक कम हो गई है जिसके कारण प्याज की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं।