आज की बड़ी खबर -: आज उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में लाखों युवाओं की नजर, इन बड़े फैसलों का इंतजार

देहरादून| आज शाम को उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक होगी| बैठक में प्रदेश में चल रहे पेपर लीक विवाद के बीच सरकार ग्रुप-सी की भर्ती परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला ले सकती है| आज शाम 4:30 बजे सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी| इसमें समूह ग की भर्ती परीक्षाओं का प्रस्ताव आ सकता है|
सीएम पुष्कर सिंह धामी इसके बारे में पहले ही बता चुके हैं कि सरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अटकी हुई करीब 8 भर्ती परीक्षाओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग व अन्य भर्ती संस्थाओं से करा सकती है| साथ ही भू-कानून पर समिति की सिफारिशों को कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है| निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लॉजिस्टिक पॉलिसी और उत्पादों के जीआई टैग के लिए बोर्ड के गठन का प्रस्ताव भी कैबिनेट बैठक में रखने की संभावना जताई जा रही है|
पेपर लीक प्रकरण के बीच कैबिनेट की इस बैठक में लाखों युवाओं की नजर है, और हित में फैसले आने की उम्मीद लगाए बैठे हैं|