
आज 18 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों के साथ अपने विचारों को साझा करेंगे| इस कार्यक्रम की यह 102वीं कड़ी होगी|
बता दें हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11:00 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण होता है| इस बार 25 जून आखिरी रविवार है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी उस दौरान अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे| जिस कारण ‘मन की बात’ का प्रसारण इस रविवार एक हफ्ते पहले किया जा रहा है|
13 जून को ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह जानकारी साझा की थी कि इस बार 18 जून 2023 को ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रसारित होगा| उन्होंने कार्यक्रम के लिए देश के नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए थे| उन्होंने कहा था कि आपके सुझाव पाकर हमेशा खुशी होती है| NaMo ऐप या MyGov पर अपनी राय साझा करें अथवा 1800-11-7800 डायल करके अपना संदेश रिकॉर्ड करें|
बता दे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 102 वें एपिसोड का प्रसारण रामपुर के लिए खास साबित होने वाला है| इस बार मन की बात कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाएं भी स्क्रीन पर नजर आएंगे| इस दौरान रामपुर की महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा|

