
देहरादून| कुछ दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है| जिससे आम जनता परेशान है क्योंकि पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों का कहीं ना कहीं असर अन्य सामानों पर भी पड़ रहा है| सब्जियां भी महंगी हो चुकी है| बताते चलें की राजधानी देहरादून में पेट्रोल की कीमत सौ पार पहुंच गई है| पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज बढ़त दर्ज की गई है और नई दाम जारी कर दिए गए हैं| जनता पर महंगाई की बुरी मार पड़ रही है| आज देहरादून में डीजल 93.71 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 100.19 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है| पेट्रोल डीजल के दाम आप इस लिंक के द्वारा जान सकते हैं –
https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx
आज अल्मोड़ा में पेट्रोल की कीमत 99.69 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 89.10 है|
