साइबर क्राइम से बचने के लिए गूगल नहीं इसकी लें सहायता…. पढ़ें पूरी खबर

वर्तमान समय में हम देखते हैं कि लोगों के साथ काफी अधिक मात्रा में ठगी, चोरी और साइबर क्राइम जैसे अपराध होते हैं और यदि किसी व्यक्ति को बैंकिंग से संबंधित सहायता की आवश्यकता है तो वह कस्टमर केयर का नंबर ढूंढने के लिए गूगल पर सर्च करने के बजाए बैंकिंग मोबाइल ऐप का उपयोग करें और उसने सपोर्ट कॉलम देखें जिसमें कस्टमर केयर की जानकारी मिल जाती है। यदि कस्टमर केयर के नंबर पर कोई कॉल करना चाहता है तो संबंधित बैंक के एटीएम कार्ड पर कस्टमर केयर का नंबर दर्ज होता है और इस तरह से कस्टमर केयर का नंबर ढूंढने के लिए गूगल सर्च करने की आवश्यकता नहीं है और लोग इसके जरिए साइबर क्राइम से भी बच सकते हैं।