
आज दिनांक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद राम मंदिर में भक्तों के जाने का समय तय कर दिया गया है।बता दें कि यह पावन कार्य आज पूर्ण हो चुका है पूरा देश आज उत्सव मना रहा है और राम मंदिर का सबसे बड़ा कार्यक्रम आज संपन्न हो गया है तथा आम लोगों के लिए राम मंदिर में जाने और दर्शन करने का समय भी तय कर दिया गया है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी गई है। उनके अनुसार राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के लिए सदा के लिए खुल जाएगा और दर्शन के लिए दो स्लाट बनाए गए हैं। पहला स्लॉट सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक का है वहीं दूसरा स्लॉट दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक का है। इसके साथ ही मंदिर में जागरण और श्रृंगार आरती का समय सुबह 6:30 बजे होगा और संध्या आरती का समय शाम 7:00 बजे रखा गया है। बता दे कि ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार राम मंदिर में आरती के समय दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पास बनवाना जरूरी है इसके लिए उन्हें कैंप ऑफिस में अपनी आईडी देनी होगी।
