भाजपा को एक साथ तीन बड़ी सफलता :- अब कांग्रेस के कैडर वोट में सेंध

अल्मोड़ा। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी को तीन बड़ी सफलता हाथ लगी है जिनमें कांग्रेस के पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीश बनाला का भाजपा में शामिल होना, मनोज बिष्ट का भारतीय जनता पार्टी में घर वापसी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस का कैडर वोट माने जाने वाले अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय में बड़ी सेंधमारी की है।

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष सलमान अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों मुस्लिम महिलाओं और युवकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली
इस अवसर पर कार्यक्रम में
होटल जीवन पैलेस अल्मोड़ा में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड सह प्रभारी और पश्चिम बंगाल सांसद लॉकेट चटर्जी, प्रदेश मंत्री भाजपा श्री पुष्कर सिंह काला, पूर्व दायित्व धारी केदार जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं दायित्व धारी गोविंद पिलखवाल, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री ललित लटवाल, भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा की उपस्थिति रही।