गर्मी में व्यायाम करने वाले इन बातों का रखें खास ध्यान

गर्मियों के दिनों में बाहर के तापमान और अंदर के तापमान में अंतर होता है| बाहर खुले में व्यायाम करने पर पसीना ज्यादा आता है और शरीर जल्दी थकने लगता है| तेज गर्मी और हवा की नमी का असर भी व्यायाम पर पड़ता है| अचानक ठंडे से गर्म और फिर गर्म से ठंडे वातावरण में जाने पर शरीर को तापमान के साथ तुरंत संतुलन बनाने में समय लगता है| इस वजह से बीमार पड़ने के साथ बीपी कम होना, सांस फूलना , बेहोशी या चक्कर आने की आशंका बढ़ जाती है| विशेषज्ञों के मुताबिक तेज गर्मी में व्यायाम करने पर वसा और कैलोरी की खपत तेजी से होती है| व्यायाम करते समय हमारे शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है और उसे सामान्य तापमान पर लौटने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है| हवा में नमी के कारण पसीना देर से सूखता है| इससे जल्दी थकान होने लगती है| होंठ सूख जाने, प्यास लग रही है या थकान हो रही है तो व्यायाम रोक दें और आराम करें| ऐसा न करना सर दर्द, चक्कर या बेचैनी बढ़ा सकता है| वैज्ञानिकों के मुताबिक पसीना निकलने का अर्थ यह नहीं है कि शरीर में पानी की कमी हो रही है| पर हमारा पानी पीते रहना जरूरी है| व्यायाम शुरू करने के करीब आधा घंटे पहले एक बड़ा ग्लास पानी पिए| इससे व्यायाम करते समय शरीर में पानी की कमी नहीं होगी| हर 20 मिनट बाद थोड़ा सा पानी पिए| पसीना निकलने से इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन कम हो जाता है| जिसे पूरा करने के लिए कुछ खाना या पीना जरूरी होता है| एनर्जी ड्रिंक ले भी रहे हैं तो कम मात्रा में ही ले| चाय या कॉफी जैसे कैफीन युक्त पर लेने से बचें| तेज गति वाले व्यायाम करने या दौड़ने पर जल्दी थकान होने लगती है| गर्मी ज्यादा है तो तेज गति से ना दौड़े| ऐसे व्यायाम करने से बचे जिससे दिल की धड़कन या असामान्य हो सकती है| हरी पत्तेदार सब्जियां फल, वींस, मटर, मेवे, चिया व संतरे, फल के बीच खाएं विशेषज्ञों के अनुसार सुबह कड़े परिश्रम का व्यायाम करते हैं तो रात में थोड़ा जल्दी और पौष्टिक खाना खाएं| इससे व्यायाम करते समय शरीर में ऊर्जा बनी रहती है| तीन समय खाने के बजाय 5 बार कम मात्रा में खाएं| सूती कपड़े पहनकर व्यायाम करें|