इस साल उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगी 24 हजार नौकरियां, साल के अंत तक भाजपा बनाएगी रिकॉर्ड

देहरादून| भाजपा का कहना है कि धामी सरकार इस साल प्रदेश के युवाओं को 24 हजार नौकरियां देगी| अब तक वह 10 हजार नौकरियां दे चुकी है और बाकी प्रक्रिया में है| साल के अंत तक युवाओं को 24 हजार नौकरियां मिल जाएंगे, जो अब तक की नौकरियों में सबसे ज्यादा होगी|
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के मुताबिक, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को कई सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़े के रूप में 2 अक्टूबर तक व्यापक रूप में मनाया जाएगा| इसी दिन विश्वकर्मा दिवस भी है| इस दिन हस्तकला से जुड़े लोगों के साथ कई कार्यक्रमों व पीएम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा|

18 सितंबर को मैदानी जिलों में विधानसभा स्तर और पर्वतीय जिलों में जिला स्तर पर रक्तदान सिविल लगेगा| 19 से 24 सितंबर को ग्राम स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे| 24 सितंबर को मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी सुनेंगे| बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं का ओटीपी के माध्यम से बोल सत्यापन का कार्य होगा| 25 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा| 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बस्ती संपर्क अभियान चलाया जाएगा| 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा|


वहीं 16 सितंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है| जिसे पार्टी प्रदेश स्तर पर युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी|
भाजपा का कहना है की नकल विरोधी कानून के संरक्षण के बाद धामी सरकार अब तक 10 हजार सरकारी नौकरियां प्रदान कर चुकी है, उम्मीद है इस वर्ष 24,000 सरकारी नौकरियां हमारी सरकार देने जा रही है, जो राज्य गठन के बाद से अब तक का सर्वकालिक रिकॉर्ड होगा|