इस बार पॉलिटेक्निक में जुड़े 5 नए कोर्स

देहरादून| राज्य में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई को रोजगार परत बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है| सरकार पॉलिटेक्निक में आगामी सत्र से 5 नए पाठ्यक्रम शामिल करने जा रही है| इस साल 72 पॉलिटेक्निक में 5503 सीटों पर प्रवेश होंगे|
उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा परिषद गत सप्ताह पॉलीटेक्निक संस्थानों का परिणाम जारी कर चुकी है| अब अगले सप्ताह तक काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किए जाने की तैयारी है| इससे पहले तकनीकी शिक्षा विभाग 5 नए पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है| इसमें क्लाउड कंप्यूटिंग, एनिमेशन, गेमिंग, रोबोटिक्स व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल है|
अपर सचिव तकनीकी शिक्षा नमामि बंसल ने कहा कि आगामी सत्र से ही पॉलिटेक्निक संस्थानों में नई शिक्षा नीति लागू की जानी है| इसी क्रम में आज की जरूरत को देखते हुए नए रोजगार परक पाठ्यक्रम शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया है| काउंसलिंग से पहले नए पाठ्यक्रम लागू करते हुए संस्थावार सीटों का भी वितरण कर दिया जाएगा|

2 thoughts on “इस बार पॉलिटेक्निक में जुड़े 5 नए कोर्स

Comments are closed.