WhatsApp पर जल्द दिखेगा यह नया फीचर

व्हाट्सएप के सभी स्टैंडर्ड एडिशन की मैसेज के लिए इमोजी की सुविधा शुरू कर दी है| यह इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक और सुविधा को लागू करने की तैयारी कर रहा है| आईओएस एप के लेटेस्ट अपडेट के साथ व्हाट्सएप ने एक और विकल्प जोड़ा है, जो उपभोक्ताओं को चुनिंदा कांटेक्ट को उनकी लास्ट सीन स्टेटस देखने से हाइट करने की अनुमति देता है| इससे पता चल सकता है कि किसी ने व्हाट्सएप को आखिरी बार कब चेक किया है| एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप आईओएस बीटा वर्जन 22.9.0.70 ऐप की प्राइवेसी सेटिंग के लास्ट सीन सेक्शन के तहत एक नया माई कांटेक्ट एक्सेप्ट विकल्प जोड़ता है| व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो और सेक्शन दोनों के लिए अधिक माइक्रो प्राइवेसी कंट्रोल सुविधा भी लागू कर रहा है|