सिद्धू मूसेवाला को मारने वाले बिश्नोई गैंग के निशाने पर था यह फिल्मी सितारा, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता अलीम खान को मिली धमकी की गुत्थी अभी तक उलझी हुई है| इस केस में पुलिस सख्ती से जांच कर रही है| इसमें कई बड़े खुलासे हो रहे हैं| हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई जिसमें खुलासा हुआ कि सिद्धूमूसेवाला को मानने वाले बिश्नोई गैंग के निशाने पर फिल्ममेकर करण जौहर भी थे| बिश्नोई गैंग करण जौहर के लिए पूरी प्लानिंग कर चुका था| यह खुलासा सिद्धू मूसेवाला केस में पकड़े गए आरोपी सौरव कांबेल उर्फ महाकाल ने पुलिस की पूछताछ में किया है| हैरानी की बात यह है कि करण जौहर को निशाने पर लेने की वजह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी हुई है|
एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि, बिश्नोई गैंग ने एक हिट लिस्ट बनाई है| जिसमें सलमान खान की तरह करण जौहर का नाम भी शामिल है| इस लिस्ट का खुलासा सलमान खान थ्रेट केस में पूणे पुलिस की पूछताछ में सौरव उर्फ महाकाल ने किया है| सौरभ ने पूणे पुलिस को बताया कि कथित रूप से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए कहीं ना कहीं करण जौहर जिम्मेदार है| इसलिए हम करण जौहर को धमकी देकर 5 करोड़ रंगदारी वसूलने की तैयारी में थे|
बताते चलें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी| इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था| सुशांत की मौत के बाद करण जौहर सबसे ज्यादा लोगों के निशाने पर रहे थे| ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे कि बॉलीवुड में गुटबाजी और भाई भतीजावाद की वजह से सुशांत परेशान हो गए थे| यह भी कहा गया कि करण जौहर और आदित्य चोपड़ा सुशांत राजपूत जैसे किसी आउटसाइडर की जगह स्टार किड्स को प्राथमिकता देते थे| इन सबके चलते अभिनेता सुशांत राजपूत ने आत्महत्या की| लेकिन, इन आरोपो को कोई भी सच साबित नहीं कर पाया|
बताते चलें कि 2 साल बाद अब भी सुशांत सिंह राजपूत फैन्स उन्हें याद किया करते हैं साथ ही लोग करण जौहर को भी ट्रोल करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते| समय-समय पर अभिनेता राजपूत के फैन्स करण जौहर को निशाने पर लेते रहते हैं और करण जोहर और स्टार किड्स की फिल्मों का विरोध करते हैं|