
दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अब शराब के शौकीन लोगों के लिए सरकार ने एक राहत भरी नीति बनाई है। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के मुताबिक दिल्ली में ड्राई- डे यानी कि मद्य निषेध दिवसों की संख्या घटाकर अब तीन कर दी गई है जो 2021 में 21थी। बीते वर्ष में दिल्ली में 21 दिन शराब की दुकानें बंद रहती थी जिसमें 15 अगस्त, 26 जनवरी, गांधी जयंती, जन्माष्टमी, होली आदि त्योहार शामिल थे।
मगर अब इस नई नीति के तहत दिल्ली में लाइसेंस वाली शराब और अफीम की दुकानें साल में सिर्फ 3 दिन 15 अगस्त, 26 जनवरी और गांधी जयंती के उपलक्ष पर बंद रहेंगी। हालांकि आबकारी विभाग ने यह भी कहा है कि यदि सरकार चाहे तो फिर से ड्राई- डे की संख्या बढ़ा सकती है।
दिल्ली में सरकार की इस नई आबकारी नीति का भाजपा और कांग्रेस ने काफी विरोध किया है उनका कहना है कि इससे युवाओं की संगत पर फिर से गलत असर पड़ेगा तथा नशे का व्यापार इससे अधिक फैलेगा।

