डांसिंग रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर का विनर बना ये बच्चा, मिला इतने लाख का चेक

डांसिंग रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर का समापन हो गया है| रविवार 17 जुलाई को हुए इस शो के ग्रैंड फिनाले में काफी धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिली| इस फंक्शन में लाल सिंह चड्ढा स्टार आमिर खान भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आए हुए थे| इस दौरान आमीर ने बच्चों के साथ काफी मस्ती की| शो के तीनों जज नीतू कपूर , नोरा फतेही और मिर्जा ने अब तक शो में सभी बच्चों का खूब साथ दिया| डांस दीवाने जूनियर के पहले सीजन के विनर बने 8 साल के आदित्य पाटिल| आदित्य ने अपने कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर के साथ शो कि ट्रॉफी पर कब्जा जमाया| बताते चलें कि आदित्य पाटिल को पूरे सीजन में प्रतीक उटेकर ने ही ट्रेनिंग दी| वैसे आदित्य के लिए इस डांस शो को जीतने का सफर इतना आसान नहीं रहा| कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने इतनी छोटी उम्र में इतना बड़ा खिताब हासिल किया है| शो मे आदित्य को प्रतिक कुमार नाइक और गीत कौर बग्गा ने कड़ी टक्कर दी| महीनों तक चले इस डांस काॅम्पिटिशन में जीता फिर आखिरकार आदित्य की हुई|