‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की इस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, घर में मिला सुसाइड नोट

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से कुछ दिनों से एक के बाद एक सेलिब्रिटी के निधन की खबरें सामने आ रही है| अब टीवी की इंडस्ट्री से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है| मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर ली है| इंदौर में अपने घर में फांसी लगाकर एक्ट्रेस ने खुदकुशी की है| मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री में हलचल मच गई है| हर कोई हैरान-परेशान है|


फांसी लगाने से पहले सोनाली ने एक नोट भी लिखा था| जो पुलिस के हाथ लगा है| हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया कि इस सुसाइड नोट में क्या लिखा है| खबरों की मानें तो शुरुआती जांच में पुलिस ने लव अफेयर के कारण सुसाइड करने के शक में जांच शुरू की है| कहा जा रहा है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है| एक्ट्रेस ने इंदौर के साईं बाग स्थित अपने घर पर फांसी लगाई|
बताते चलें कि वैशाली ठक्कर स्टार प्लस के फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में संजना का किरदार निभाती नजर आ चुकी है| इस शो में उन्हें काफी पहचान भी मिली थी| इस शो के बाद वह ‘ये वादा रहा’, ‘ये है आशिकी’, ‘ससुराल सिमर का’, ‘सुपर सिस्टर’, ‘लाल इश्क’ और ‘विष और अमृत’ में नजर आई| आखिरी बार वैशाली साल 2019 में शो ‘मनमोहिनी’ में नजर आई है| वैशाली ने टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम किया है| वह मूल रूप से उज्जैन के महिदपुर की रहने वाली है|