आईसीसी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए नॉमिनेट हुए यह तीन नाम…… पढ़ें पूरी खबर

आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर पुरस्कार के लिए भारत की महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और पुरुष वर्ग में अक्षर पटेल को नामांकित किया गया है। बता दें कि इस पुरस्कार के लिए कप्तान हरमनप्रीत और उपकप्तान स्मृति मंधाना का नाम पहली बार नामांकित हुआ है तथा इन दोनों में से जो भी क्रिकेटर जीतेंगी वह आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर बनने वाली पहली भारतीय महिला होगी।

बता दे कि हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया गया था।इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के लिए पुरुष वर्ग में अक्षर पटेल का नामांकन किया गया है। हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड में T20 सीरीज के दौरान कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन बाद में वनडे सीरीज के दौरान उन्होंने तीन मैचों में 221 रन बनाकर सबका दिल जीत लिया। वहीं दूसरी तरफ स्मृति मंधाना ने इन दोनों सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। आने वाले कुछ समय में पता चल जाएगा कि आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर पुरस्कार पर किसका कब्जा होता है और कौन वह पहली भारतीय महिला होगी जो इस पुरस्कार को प्राप्त करेगी।