
अहमदाबाद| गुजरात के बोटाद जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है| अवैध देसी शराब बनाने व बेचने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| इधर रेंज पुलिस महानिदेशक अशोक यादव ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है|
मिली जानकारी के अनुसार, एक देसी शराब के अड्डे से रात को शराब पीकर घर लौटे एक दर्जन से भी अधिक लोगों की सुबह होते-होते तबीयत खराब हो गई| उल्टी -स्त व बुखार की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया| जहां 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों का फिलहाल उपचार चल रहा है| सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच के दौरान पता चला कि जहरीली शराब पीने के कारण लोगों की मौत हुई है|
