यहां कूड़े के ढेर में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप

कूड़े के देर में एक माह के नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है| मामला सिडकुल थाना क्षेत्र का है जहां एक महीने की नवजात का शव कूड़े के ढेर में मिला| पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है|


थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के मुताबिक, शव 10-15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है| बीमारी से मौत होने के बाद शव को कूड़े में फेंक दिया गया|


पुलिस के मुताबिक, शनिवार की सुबह सूचना मिली कि ग्राम आन्नेकी में कूड़े के ढेर में नवजात का शव पड़ा हुआ है| पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई| पड़ताल में शव एक माह की नवजात का प्रतीत हो रहा है|
दरअसल, 10-15 दिन पुराने शव से बदबू उठने पर लोगों ने देखा और फिर पुलिस को सूचना दी|
थाना प्रभारी के मुताबिक, शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है| शव किसने फेंका है इस संबंध में जांच की जा रही है|