खाद्य तेलों की कीमतों में दर्ज हुई गिरावट……. जानिए कितना सस्ता हुआ तेल

बाजारों में तेल तिलहन की साधारण मांगों के चलते सोयाबीन तिलहन की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। बाजारों में मूंगफली तेल के भाव अपने पूर्व स्तर पर ही हैं। मगर मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड के भाव में पिछले सप्ताह की अपेक्षा ₹10 प्रति क्विंटल गिरावट दर्ज की गई है। तेल की कीमतों में यह गिरावट बीते सप्ताह वार्षिक लेखाबन्दी के कारण कारोबार के सीमित होने से दर्ज की गई है। तथा बीते शनिवार से नवरात्र के कारण घरेलू के साथ- साथ कारोबारी मांग भी घटी है जिस कारण इन कीमतों में और अधिक गिरावट दर्ज हुई। बता दें कि विदेशों में मंदी के बावजूद सोयाबीन दाने और सोयाबीन लूज के भाव 75- 75 रुपए के दाम के साथ 7625- 7675 रुपया और 7325 से 7425 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुए हैं। तथा वहीं अगर सरसों के तेल की बात करें तो बाजार में आवक बढ़ने के कारण सरसों के तेल में भी गिरावट दर्ज की गई है। तथा तेलो की कीमतों में गिरावट का एक और कारण मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट और ऊंचे भाव पर मांग घटने का है। इस कारण से भी सप्ताहांत में कच्चे पाम तेल का भाव ₹300 घटकर 13,800 रुपए क्विंटल रह गया है।