
भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के कारण अक्षय कुमार स्टारर फिल्म मिशन रानीगंज को काफी नुकसान पहुंचा है। बता दे कि इस महीने की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुई थी जिसमें से एक भूमि पेडणेकर स्टारर फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ और दूसरी अक्षय कुमार स्टारर ‘मिशन रानीगंज’ थी। मगर अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी तक इसने 30 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है और रिलीज होने के नवें दिन भी फिल्म ने कुछ ज्यादा कमाई नहीं की। फिल्म ने नेशनल सिनेमा डे के मौके पर 5 करोड़ के आसपास का कारोबार किया था लेकिन उसके अगले दिन भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मैच होने के कारण फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई। रिलीज होने के नवे दिन फिल्म ने केवल 2.18 करोड रुपए का कारोबार किया। बता दें कि फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 25.18 करोड़ हो गया है। हालांकि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने विदेशों में अभी तक 31.45 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

