कलाकारों की प्रोत्साहन राशि में हुई बढ़ोतरी, जानिए👇

नई दिल्ली| ‘कलाकार पेंशन योजना’ के तहत अब सांस्कृतिक मंत्रालय के चयनित पूर्व कलाकारों को 4 हजार की जगह 6 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलेगी|
वित्त मंत्री के अनुसार, इस योजना में गुरु को आर्थिक मदद के तौर पर अब 10 हजार के बजाय 15 हजार रुपए मिलेंगे| वहीं, शिष्य के वर्ग में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले कलाकारों को छह के बजाय 10 हजार प्रतिमाह, 12 से 18 आयु वर्ग के कलाकारों को 4,500 की जगह 7,500 और 6 से 12 आयु वर्ग के कलाकारों को 2,000 की जगह 3,500 रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि मिलेगी|


बता दें कि संस्कृत मंत्रालय को 3,399.65 करोड़ रूपया आवंटित किए गए हैं| भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के बजट में 2.08% की बढ़ोतरी हुई है| इसके अलावा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण हैदराबाद में भारत शेयर्ड रिपॉजिटरी ऑफ इनस्क्रिप्शन (भारत श्री) नामक एक डिजिटल एपीग्राफी संग्रहालय स्थापित करेगा| इसके पहले चरण में एक लाख प्राचीन शिलालेखों का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा|