प्रेमिका की शादी के बाद घर से भागा युवक एक साल बाद मिला, हालत देखकर सभी हैरान

एक युवक जो अपनी प्रेमिका से बेहद प्यार करता था, जब उसकी प्रेमिका की शादी हुई तो वह घर से भाग गया| इसके बाद युवक के परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका| अब पुलिस की मदद से वह गाजियाबाद से मिला है| पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है|


मामला देहरादून के नेहरू कॉलोनी का बताया जा रहा है|
एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा के मुताबिक, सुरेश क्षेत्र की ही एक युवती से प्यार करता था| लेकिन पिछले साल युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और करा दी| इसके बाद अचानक युवक घर से चला गया| परिजन उसका अब तक इंतजार कर रहे थे| इस बीच वे थाने आए और पूरी कहानी बताई| इस पर पुलिस ने युवती से संपर्क करने का प्रयास किया| पुलिस ने युवती की एक मित्र से उसका नंबर लिया और बात की| तब पता चला कि कुछ महीने पहले सुरेश ने उसे एक नंबर से कॉल की थी| यह नंबर गाजियाबाद का निकला| पुलिस गाजियाबाद इस नंबर के मालिक के पास पहुंची तो पता चला कि टेंट हाउस में काम करने वाले एक युवक ने मोबाइल मांगकर कॉल की थी| पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर टेंट हाउस से युवक को बरामद कर लिया| युवक बेहद कमजोर हो चुका था| परिजन भी उसे पहचान नहीं पा रहे थे| परिजन युवक की हालत देखकर हैरान है, वह बेहद कमजोर हो गया है|