दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय, जानिए खासियत

बहुत जल्द भारत में दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय बनने जा रहा है| केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय को देश की राजधानी दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनाया जाएगा|


संग्रहालय की खास बात यह है कि इसमें आठ विषय गत खंड होंगे, जो भारत का 5 हजार साल पुराना इतिहास बताएंगे| इतना ही नहीं इसमें 900 से अधिक कमरे भी होंगे|
मिल रही जानकारी के मुताबिक, युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय 1.17 लाख वर्ग मीटर में फैला होगा| इस तीन मंजिला संग्रहालय में 950 कमरे होंगे| इसके अलावा एक बेसमेंट होगा|
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) परिषद राष्ट्र को समर्पित किया था| इस दौरान युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय की घोषणा की गई थी| फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि यह संग्रहालय कब तक बनकर तैयार हो जाएगा|