
पिछले वर्ष रिलीज हुई ‘पुष्पा:द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था| साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म को न केवल दक्षिण में बल्कि हिंदी बेल्ट में भी काफी पसंद किया गया| इसके गानों और डायलॉग्स ने भी दर्शकों को हैरान कर दिया था| दर्शकों को अब इसके दूसरे भाग ‘पुष्पा-2: द रूल’ का बेसब्री से इंतजार है| अगर आप भी इसका इंतजार कर रहे हैं तो उसका पार्ट 2 बहुत ही मजेदार साबित होने वाले हैं| जानकारी के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म 8 अगस्त तक फ्लोर पर आएगी| 6 महीने से अधिक के शेड्यूल में कई एक्शन दृश्यों की शूटिंग की जाएगी| कहा जा रहा है कि यह एक्शन सीक्वेंस भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी दृश्यों में से एक होंगे| इसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन पर काम किया जाएगा यानी फिल्म की अब 2023 की मिड में रिलीज होने की उम्मीद है| खबर यह भी है कि अल्लू अर्जुन ने अपने करीबी सलाहकारों और साथियों को भाषा समझने के लिए तमिलनाडु की सीमा और चित्तूर के पास एक ग्रामीण इलाके में भेजा है| दूसरे भाग में अल्लू अर्जुन द्वारा निभाए गए किरदार पुष्पा की फहद फासिल द्वारा निभाए गए किरदार ‘बनवार सिंह शेखावत’ ने टक्कर होने वाली है| फिल्म जगत में चल रही चर्चाओं पर विश्वास किया जाए तो सुकुमार तमिल अभिनेता विजय सेतुपति अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 में कास्ट कर सकते हैं|
